भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा।
चिड़ावा में स्थित शेखावाटी डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर बेहतरीन परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय सेना के आर्मी अग्निवीर फाइनल परिणाम में एकेडमी के कुल 52 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परिणाम घोषित होते ही एकेडमी परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। चयनित अभ्यर्थियों, उनके परिजनों तथा एकेडमी स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। एकेडमी निदेशक मनीष दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में GD श्रेणी से 29, क्लर्क श्रेणी से 8, टेक्निकल श्रेणी से 7 तथा ट्रेड्समैन श्रेणी से 8 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और अनुभवी फैकल्टी के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के युवाओं में देशसेवा के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है और यही कारण है कि क्षेत्र के युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना साकार कर रहे हैं। एकेडमी भविष्य में भी युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास करती रहेगी।
चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा एकेडमी के प्रशिक्षकों को दिया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी एकेडमी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीताराम, सीआरपीएफ रिटायर्ड हवलदार एवं फिजिकल ट्रेनर मैनपाल सिंह, गजपाल, रामसिंह, सुरेश सामरिया, वीर सिंह, अनील गोदारा, बबीता, मनोज जागलान, राकेश, प्रदीप अग्रवाल, सुशील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
