मुख्य अतिथि के तौर टोहाना रत्न डॉ शिव सचदेवा वबहन वंदना, बहन कौशल्या ने संयुक्त रूप से की पुजा अर्चना
रजत विजय रंगा,
भीम प्रज्ञा न्यूज.टोहाना। शनिवार को महाराज अरूट चौक टोहाना पर समस्त पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज ने महाराज अरूट जयंती मनाई ।मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी बहन वंदना ,बहन कौशल्या व डाक्टर शिव सचदेवा जी ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यकर्म का शुभारंभ कर महाराज जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने महाराज जी का गुणगान करते हुए समाज को एकत्रित रहने का आह्वान किया ,महाराज जी के नक्शेकदम चलते हुए सर्व समाज सूत्र में बंधा रहना है ।महापुरुष सरबत के उत्थान की सोच रखते है। इस अवसर पंजाबी अरोड़ा खत्री समाज ने 7 मई दिन रविवार महाराज अरूट जन्मोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर समाज कोर कमेटी के संस्थापक रिंकू अरोड़ा, संरक्षक रविंदर मेहता,बहन स्वीटी मेहता, प्रधान डाक्टर अशोक तनेजा, उपप्रधान डाक्टर मनदीप ग्रोवर, मनोनीत सदस्य नंदी डारा, अजय पिलानी समाज के असंख्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
