मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडी अटेली।
रामपुरा माईनर के विस्तारीकरण पर 34 करोड़ व नावदी गांव को तीन करोड़ 15 लाख रुपए की मंजूरी करने पर नावदी के ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय पर पहुंच कर शनिवार को पीए विकास से मुलाकात की। पूर्व पंच अशोक नावदी के नेतृत्व मेें अनेक ग्रामीण यहा आये तथा स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया। ग्रामीणों ने जल्द इस माइनर का टेंडर शुरू कार्य तो गति प्रदान की मांग की है। गांवों में जोहड़ों में वर्षा के पानी के संचय होगा। इस प्रोजेक्ट के मंजूर होने से ग्रामीणों में हर्ष बना हुआ है।गांव में पहले से दो जोहड़ बने हुए है तथा इस राशि में तीसरे जोहड़ नीमला की खुदाई के साथ चार दीवारी भी तैयार की जाएगी। इस राशि में सिंचाई हेतु नहर से पाइप लाइन जोड़ कर नया जोहड़ बनाया जाएगा। जिससे किसान अपनी फसल सिंचाई कर सकें गे। पहाड़ी वर्षा के पानी को पाइल लाइन के माध्यम से सती माता जोहड़ को जोड़ा जाएगा। रामपुरा माईनर के विस्तारीकरण के लिए 35 करोड़ रुपए मंजूर कर दिये है। पंच अशोक ने बताया कि रामपुरा माईनर की वर्तमान में 10 क्यूसेक है जबकि चौड़ीकरण के बाद 25 क्यूसेक हो जाएगी। जिससे अनेक गांवों किसानों की भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इससे नावदी के साथ रामपुरा, कांटी, खेड़ी, बांस आदि गांवों को इसका लाभ मिलेगा। माइनर का विस्तारीकरण व जोहड़ों में पानी भरने के लिए मंत्री को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा था, उसके बाद यह राशि मंजूर हुई है। इस मौके पूर्व सरपंच बाबूलाल, धर्मपाल फैट, सहीराम, भगवानाराम, रोहताश थानेदार, भागमल, जगदीश, शमशेर, सीताराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
