मामले में पहले ही एक आरोपी को किया जा चुका है काबू
रजत विजय रंगा @ भीम प्रज्ञा न्यूज.टोहाना। थाना शहर टोहाना पुलिस ने अफीम तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर हिसार जिले के बेरी अकबरपुर निवासी सतनाम पुत्र प्रेमचंद को काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना शहर टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गीता कॉलोनी टोहाना निवासी बलिन्द्र उर्फ बिन्द्र पुत्र भला को 40.47 ग्राम अफीम सहित काबू किया था। इस संबंध में थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 114 दिनांक 22.04.2026 के तहत धारा 18(सी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की सप्लाई श्रृंखला की गहन जांच की। अनुसंधान में सामने आया कि बरामद अफीम की आपूर्ति हिसार जिले के बेरी अकबरपुर निवासी सतनाम पुत्र प्रेमचंद द्वारा की गई थी। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को काबू कर चुकी है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य सप्लायर सतनाम पुत्र प्रेमचंद को भी काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकें।आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की जांच जारी है
