थाना सदर रतिया पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भिजवाया
रजत विजय रंगा @भीम प्रज्ञा न्यूज.फतेहाबाद/रतिया
थाना सदर रतिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए चिम्मो निवासी प्रिंस पुत्र बिट्टू राम को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को कुछ युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। शिकायत के आधार पर थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 124 दिनांक 26.05.2026 के तहत धारा 137(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस पहले ही दो आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब मामले में संलिप्त एक अन्य सह आरोपी प्रिंस पुत्र बिट्टू राम निवासी चिम्मो को भी काबू कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
