विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावर। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपाल बुधवार को ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा में जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बन गई। दौसा जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। जिला कलक्टर ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचना आवश्यक है। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिससे
