रमेश चन्द @भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना
ढाणी गुसाई वाली, दौलतसिंहपुरा निवासी समाजसेवी मदनलाल सूबेदार ने अपने पिताजी स्व. हरि सिंह मास्टर की 30वीं पुण्यतिथि पर गौ-सेवा कर अनूठी मिसाल पेश की। बुधवार को मदनलाल सूबेदार बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोड़ी पहुंचे और गौशाला में गायों के चारे व पानी की व्यवस्था के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। इस पुण्य अवसर पर गौशाला समिति ने मदनलाल सूबेदार का साफा, पटका और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में गौ-सेवा जैसा पुण्य कार्य करना न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। इससे गौ-संरक्षण को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी को सेवा का संदेश जाता है। कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष वीरेंद्र मास्टर, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सूबेदार, हंसराज, दिलीप मुनीम, चोखाराम मास्टर, विजय मास्टर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय हरि सिंह मास्टर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मदनलाल सूबेदार के इस सराहनीय योगदान की सराहना की और उनके इस कदम को अनुकरणीय बताया
