भीम प्रज्ञा न्यूज.सूरजगढ़
साधारण किसान परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुरेन्द्र भाटिया का बुधवार को पूर्व विधायक सुभाष पूनियां के नेतृत्व में समाजसेवी सज्जन अग्रवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, किसान नेता रामवतार धोलिया सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्रभर में उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी द्वारा दुबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर भाटिया का जिलेभर में स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान बलवान सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, लाखू मंडल अध्यक्ष प्रमोद डैला, महेश जांगिड़, युवा नेता अमित बिजारणियां, पूर्व सरपंच अशोक काजला, वीर सिंह खरड़िया, चिरंजी लाल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र जांगिड़, विक्रम मेघवाल, सत्यवीर दौराता, इंद्र कुमार शर्मा, नत्थुराम लाइनमैन, सत्यनारायण शर्मा, पार्षद हवा सिंह यादव, रविकांत शास्त्री, अमित कौशिक, राकेश खरड़िया, रतन खरड़िया, सुबे सिंह, महामंत्री मनोज शर्मा, सुनिल पालीवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजपाल काजला, अजीत सिंह बिजौली, विक्रांत शर्मा, बंशीलाल मेघवाल, मोतीलाल डिग्रवाल, संत कुमार भड़िया, चन्द्र भड़िया, अरविंद ख्यालिया, राजवीर बिशनपुरा, रोहिताश, जयपाल बलौदा, सुरेश मेघवाल, सतीश भुडनपुरा, श्याम सिंह कासनी, संजय स्वामी, रामेश्वर लाल, सुरेन्द्र कुल्हार, सुंदर सिंह सिरसला, राजेंद्र चौराड़ी, राजकुमार चांदोलिया, एडवोकेट रामेश्वर लाल, एडवोकेट सुरेश दानोदिया, एडवोकेट मनोज डिग्रवाल, मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट शिवराज सिंह राठौड़ ने किया।
पूर्व विधायक पूनियां के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
सूरजगढ़ में पूर्व विधायक सुभाष पुनिया के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र भाटिया का माला व साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक सक्रियता की सराहना की।
भावुक हुए भाटिया, बोले अपनों का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र भाटिया ने कहा कि उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी मिली है, वह कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि सभी का सहयोग और समर्थन मिलता रहा तो सूरजगढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
जनसमर्थन से गदगद दिखे कार्यकर्ता
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सुरेन्द्र भाटिया को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
