हरियाणा में शिक्षा का उजाला: दीपिका (भिवानी) व दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) बनीं राज्य टॉपर, अंबेडकर भवन नारनौल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित
हरियाणा में शिक्षा का उजाला: दीपिका (भिवानी) व दीपिका मेघवाल (रेवाड़ी) बनीं राज्य टॉपर, अंबेडकर भवन नारनौल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित
अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ने बेटियों को 11-11 हजार रुपये, शॉल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित; वक्ताओं ने कहा—वंचित वर्ग की प्रतिभा पूरे प्रदेश का गौरव
भीम प्रज्ञा न्यूज़ नारनौल।
हरियाणा में जहां एक ओर बेटियों के लिंगानुपात को लेकर लगातार चिंता जताई जाती रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में वंचित एवं अनुसूचित वर्ग की बेटियां प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी क्रम में अंबेडकर भवन, मालवीय नगर नारनौल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो मेधावी छात्राओं—भिवानी की दीपिका तथा रेवाड़ी की दीपिका मेघवाल—का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें दोनों छात्राओं को 11-11 हजार रुपये की नकद राशि, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, शॉल, पटका एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी शॉल व पटका पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान राजपाल गोरा ने की। मंच संचालन महासचिव रामकिशन मरोड़िया ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने दोनों बेटियों की उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
संघ के प्रेस सचिव जयसिंह नारनौलिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया, प्रो. सुभाष जौली, पूर्व प्रधान जयनारायण दुग्गल, प्राचार्य सुनील गोरा, प्रवक्ता सतीश चंदपुरा, सुनील पागल, प्रमोद कटारिया, भीमसिंह सूंठवाल, लालचंद पनवाल, रामनिवास खींची, विजेंद्र चौहान, चमनलाल, विक्रम मास्टर, भूप सिंह भारती, भावीन सिंह, हवा सिंह बौद्ध, रोशनी देवी, केला देवी, आशा पुनिया, मनोहर लाल, एडवोकेट वीरेंद्र सिहमा, कैलाश चंद नारनौलिया, एडवोकेट भीम सिंह दहिया, शेर सिंह बाछौदिया, मनोहर लाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महल अनुसूचित जाति विकास मंच, अंबेडकर अनुसूचित जाति कल्याण संघ नांगल दरगु, बाबा भीमराव अंबेडकर युवा ग्रुप मिर्जापुर बाछौद, ग्राम चंदपुरा युवा टीम एवं मोहल्ला पुरानी मंडी टीम ने भी दोनों बेटियों का सम्मान किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत भानुप्रिया, मोनिका, खुशबू और गरिमा ने बाबा साहेब अंबेडकर के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
वक्ताओं ने कहा कि दीपिका और दीपिका मेघवाल की सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की बेटियां भी प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकती हैं। सभी ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें जयवीर खीची, नवनीत सिरोहा, सुरेश नाहर, दिनेश नेहरा, सतीश धानिया, सुरेंद्र चंदपुरा, आदर्श ढोसीवाल, सुरेश सरोहा, लाजपत सिरोहा, पवन कुमार, बाबूलाल नारनौलिया, बनवारी लाल, रामसिंह, शेरसिंह, संतोष सूबेदार, सुरेश नारनौलिया, टिंकू सैनी, जगराम कालिया, कृष्ण कुमार भाटी, ओमपाल, सतीश तंवर, मदन लाल डाडैया, सुभाष कामरेड, कृष्णा खंडेलवाल, जिले सिंह कालिया, धर्मवीर कटारिया, वेद प्रकाश चौधरी, प्राचार्य सावित्री चौहान, अत्तर सिंह खीची, सुमेर सुप्रिडेंट, राजकुमार नैनावत, सत्यपाल अहरोदिया, जयसिंह चनानियां, ज्ञान चंद बागोतिया, जगदीश महायच, सतवीर प्राचार्य, ईश्वर सिंह, रतिभान, संदीप दौचानिया, प्रो. माई राम, रेणु, पिंकी, कविता राज, रवि भारत, राजकुमार निम्भल, दलीप जे.ई., चांद राम भोडीवाल, कुमारी डेविशा आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।
