भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। कस्बे के ‘झमझम कलेक्शन’ के ट्रायल रूम में गुप्त कैमरा लगाकर महिलाओं के वीडियो बनाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घिनौने कृत्य के विरोध में रविवार को चिड़ावा शहर के कबूतर खाना स्थित नेहरू पार्क में विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और प्रशासन से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
बैठक के बाद अपनी मांगों को लेकर और घटना के विरोध में सभी संगठनों और आमजन ने एकजुट होकर कबूतर खाना से लेकर गांधी चौक तक एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। रैली के गांधी चौक पहुंचने पर चिड़ावा थाना एसएचओ कैलाश चन्द्र को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।
इस विरोध प्रदर्शन और रैली में भारी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और व्यापारी शामिल हुए- भाजपा नेता राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, विहिप अध्यक्ष पृथ्वी राज शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह कोच, नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल,नीतिका थालौर, पूजा शर्मा, बबीता जिसपाल, अमित सैनी गोलू, शेरा नरहड़, रविंद्र गुर्जर, बिल्लू मुरादपुरिया, रामचंद्र शर्मा, विकास पायल, राकेश बाछूका, पीयूष बाछूका, पिंटू, आशू स्वामी, बाबूसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुनील भड़िया, सज्जन गोदारा, मुकेश खंडेलवाल, टी एम खान, बिट्टू पारिक, महेश धन्ना, विजय पंवार, महेश सैनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी इस कृत्य के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

