भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। वार्ड संख्या 8 स्थित इंदिरा नगर के चौधरी चरण सिंह पार्क में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने की। इस अवसर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनियां एवं पीआरओ हिमांशु द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पार्क के सौंदर्यीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वार्ड संख्या 8, इंदिरा नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पार्षद महीपाल सिंह भामू, समाजसेवी एवं भामाशाह ठेकेदार श्रीचंद झाझड़िया, कर्मवीर भामू, पूर्व प्राचार्य रामदेव भारस्कर, गोपाल सिंह भामू, पूर्व बीडीओ बनवारीलाल डांगी, डॉ. राजेश, दीपक चौधरी, मदन मंडीवाल, जगदीश भामू, रवि झाझड़िया, अरविंद सिहाग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
