सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के ओबीसी विभाग द्वारा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा बहुप्रतीक्षित ‘राष्ट्रीय महिला विंग’ का गठन किया गया है, जिसमें राजस्थान से बीकानेर की कद्दावर नेत्री और बीकानेर जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की जिलाध्यक्ष ऊमा सुथार (करल) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संयोजक पद पर राजस्थान की पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य को जिम्मेदारी दी गई है, जिनके साथ प्रदेश से ऊमा सुथार सहित कुल 8 महिला नेताओं को इस राष्ट्रीय टीम में शामिल कर राजस्थान का मान बढ़ाया गया है।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा— “खून का एक-एक कतरा पार्टी के नाम”
अपनी इस गरिमामय नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सदस्य ऊमा सुथार (करल) ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद का आभार जताया है। डॉ. जयहिंद को भेजे अपने आभार संदेश में ऊमा सुथार ने कहा कि मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता पर जो विश्वास राष्ट्रीय नेतृत्व और माननीय राहुल गांधी साहब ने जताया है, उस भरोसे पर मैं कभी आंच नहीं आने दूंगी। मैं कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए सदैव हर कुर्बानी देने को तत्पर रहूंगी। मेरे शरीर के खून का एक-एक कतरा कांग्रेस पार्टी और राष्ट्र के काम आएगा, जिसके लिए मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूँ।”
बीकानेर सहित प्रदेश भर से मिल रही बधाइयां
ऊमा सुथार की इस राष्ट्रीय स्तर पर हुई नियुक्ति से बीकानेर कांग्रेस और विशेषकर ओबीसी विभाग के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऊमा सुथार के लंबे सांगठनिक अनुभव और जमीनी सक्रियता का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा। बीकानेर जिलाध्यक्ष के साथ-साथ अब दिल्ली की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Everything about this platform is just mantap. Easy navigation and a very fair gaming environment. I always use mantap88login for my sessions
Best platform for players in Nepal. The local payment options are a game changer and the betting odds are very competitive. Cheers to the team!
The login process is fast and secure. I love how I can get straight into my favorite games without any lag. Very smooth experience so far.