सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। शहर की चिड़ावा रोड स्थित जमुना रिसोर्ट में रविवार को राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ,जिला शाखा झुंझुनू के निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के तमाम आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में संघ के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला शाखा झुंझुनू के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. रोहितास कुमार जांगिड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध घोषित किया गया।तो वहीं महासमिति सदस्य पद के लिए डॉ. सुरांगना शर्मा, डॉ. अरविंद नारनौलिया,डॉ. पवन सैनी तथा डॉ.महेंद्र नेहरा का निर्विरोध चयनित हुए। इसके अतिरिक्त एक मात्र प्रांतीय राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्य पद हेतु डॉ. पंकज शर्मा को निर्विरोध चयन किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी रहे तथा निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ.कमलेश शर्मा,प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ.सुरेश रॉयल, आयुर्वेद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार झाझड़िया,वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम लाल शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मदनलाल सैनी मंचासीन रहे।इस दौरान आयुर्वेद मेडिकल ऐसोसिएशन के महासचिव डॉ.विक्रम सिंह नेचु ,सचिव डॉ राकेश माहिच,सयुक्त सचिव डॉ अशोक कुमार सोनी,राजवीर सिंह ढेला, महिला प्रतिनिधि डॉ पूनम राठी सहित इस बार बड़ी संख्या में महिला चिकित्सकों और जिले के ब्लॉक अधिकारीयों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमावत ने किया।
