मानदेय 26 हजार रुपये करने, नियमित वेतन, पेंशन, बोनस वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति पर 5 लाख रुपये सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से जल्द निर्णय की मांग
पवन कुमार शर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावा। मंडावा ब्लॉक की आशा सहयोगिनियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के तहत आशा सहयोगिनियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बीसीएमओ डॉ. संजीव कुलहरी तथा उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांगों के समाधान की मांग की। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने कहा कि उनसे निर्धारित कार्यों के अतिरिक्त अनेक विभागीय एवं राजनीतिक गतिविधियों में भी ड्यूटी करवाई जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि आशा सहयोगिनियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम मासिक मानदेय 26 हजार रुपये किया जाए, प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बोनस वृद्धि दी जाए तथा सेवानिवृत्ति पर कम से कम 5 लाख रुपये की एकमुश्त राशि एवं पेंशन का प्रावधान किया जाए। आशा सहयोगिनियों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ब्लॉक स्तर के बाद जिला स्तर पर भी आंदोलन को तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान आशा सहयोगिनियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उनकी वर्षों पुरानी मांगों का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख आशा सहयोगिनियां
“कार्यक्रम में आशा सहयोगिनियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान बबली (भीमसर), संगीता (भीमसर), पूजा कंवर, प्रवीण (भीमसर), सुनीता, सुमन, संजू, कैलाश, संतोष, सावित्री, अंजू कंवर, मंजू, गीता, उमा शर्मा, सुविधा, निर्मला, अंजू, अनीता, द्रोपती, परवीन, सुमन (वैदपुरा), मंजूला, सुनीता, अंतिम कुमारी, सुशीला (चूड़ी), बीजू देवी (भरू), पुष्पा (भरू), ललिता (पाटोदा), सुमित्रा (कमलसर), सुनीता शर्मा (नावा), सुमन (भीमसर), किरण (हेतमसर), विद्या (गोधू का बास), रजनी (हेतमसर), प्रकाश (वैदपुरा), माया (वैदपुरा), बबीता (वैदपुरा), सुमन (चूड़ी), सरोज (नावा), मिंटू (नावा), शारदा कुमारी, सुमित्रा, सुमन (नावा), तारामणि, धनपति, अनीता, महफूज, सरोज, शांता शर्मा, सरिता (चूड़ी), सुविधा, तारामणि, अंजलि, सविता, मंजू, रीना, कविता, आशा, सुमन कुमारी सहित अनेक आशा सहयोगिनियाँ उपस्थित रहीं।”
