27.1 C
Jhunjhunu
Wednesday, October 1, 2025

सिंघाना से माकड़ो सड़क का नवीनीकरण कार्य जल्द शुरू होगा- विधायक श्रवण कुमार

Must read

भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिंघाना।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। सिंघाना से माकड़ो मार्ग का नवीनीकरण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। लगभग ₹1.5 करोड़ की लागत से 18 फ़ीट चौड़ाई की सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा।

नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है। सड़क की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब थी, जिससे आमजन और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक श्रवण कुमार ने इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए लगातार पहल की और सरकार से मंजूरी दिलाई। अब टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण की जाएगी और अक्टूबर माह में 18 फ़ीट चौड़ाई की सड़क नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article