रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.बहरोड़। आज आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बहरोड़ में “अलवर सांसद खेल उत्सव – ASKU समर कैंप बालिका वर्ग” का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजलि यादव की भी प्रोग्राम में सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बालिकाओं के उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना को देखकर अतिथि अभिभूत नजर आए। वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास की मजबूत नींव है। ऐसे आयोजन बेटियों को अपने सपनों को नई उड़ान देने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह के अंत में डॉ. अंजलि यादव ने सभी प्रतिभागी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
