सिंघाना: सर्व समाज मनाएगा बाबासाहेब की 135वीं जयंती, 14 अप्रेल को कृष्णा मैरिज गार्डन में भव्य आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश कैंप कार्यालय, सिंघाना के तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
भीम प्रज्ञा न्यूज़ सिंघाना।
नगरपालिका क्षेत्र सिंघाना में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आगामी 14 अप्रेल को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा मैरिज गार्डन, सिंघाना में सायं 4:00 बजे से किया जाएगा। इस भव्य समारोह में सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
पूर्व राज्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक
बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री एवं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य किशन लाल ज़ैदिया ने की। इस दौरान उन्होंने बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विशेष जोर दिया।
तैयारियों को लेकर दी जानकारी
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी बाबूलाल कालोडिया ने साझा की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला होगा, जिसमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डी.पी. सैनी, बाबूलाल कालोडिया, रामुतार हलवाई, नरेंद्र शर्मा, छाजूराम सैनी, सत्यवीर गजराज, मैक्स नायक, महावीर प्रसाद सैनी, राजू गराटी, हवा सिंह चौधरी, इकबाल खान, विक्रम सैनी, विनोद नायक, रफीक खान, पिंटू भार्गव, रणजीत, महिपाल मीणा एवं कप्तान रामनिवास सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

I’ve been playing at Seu Bet for a while now, and I’m generally pretty happy with them. Payouts are quick, and the selection of games is nice. seu bet
Looking for the 1win Aviator predictor APK… hope this site leading me the right way, Anyone else has tried this? 1win aviator predictor apk
Anyone ever had to use Playpix suporte? How responsive were they? Might be helpful to know. See the site: playpix suporte