भीम प्रज्ञा न्यूज.सिंघाना। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्थमा रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. बीना ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने यह शोधकार्य डॉ. जोशफीना बशीर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।अपने शोध के दौरान डॉ. बीना पुत्री सिंहराम बलवदा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अस्थमा पीड़ितों के लिए विशेष ‘सेल्फ मैनेजमेंट प्लान’ तैयार किया है। उनका कहना है कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता कम होगी, बल्कि उनकी जीवन गुणवत्ता और स्वास्थ्य में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।डॉ. बीना का यह शोध स्वास्थ्य विभाग के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शोध ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थमा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने डॉ. बीना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
