सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) जिला कार्यकारिणी, बीकानेर द्वारा आज बीकानेर में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) श्री राम गोपाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर श्री शर्मा को राजस्थानी संस्कृति के प्रतीक पंचरंगी साफे, मालाएं और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का मोमेंटो (स्मृति चिह्न) भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन
यह अभिनंदन कार्यक्रम संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पंवार, सभाध्यक्ष हेमाराम गहलोत और जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सेवलिया के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेता केशरी चंद जनागल, प्रदेश संरक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कोलासर, प्रदेश उपाध्यक्ष, निदेशालय महामंत्री दीनदयाल जनागल, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहिताश काटियां तथा जिला उपाध्यक्ष भँवर लाल लोहिया व भेराराम पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठन ने जताई बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद
स्वागत के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर चर्चा की। नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी राम गोपाल शर्मा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में माध्यमिक शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां और शिक्षक नेता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से:
पदाधिकारी एवं संगठन मंत्री कौशल कडेला, रोहिताश जनागल, ओमप्रकाश खुराव, तेजाराम, सुरेश देवड़ा, बाबू लाल वर्मा, मनोज पंवार, गोपाल बारूपाल, लीला किशोर बारूपाल, राजेश बेरवा, संगठन मंत्री गोरी शंकर जनागल, किशन कांटीया।
ब्लॉक कार्यकारिणी बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष मेघ राज पन्नू, हनुमान कड़वा (बीकानेर ब्लॉक सभाध्यक्ष)।
प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संवर्ग उप प्रधानाचार्य बुधराम इणखिया, उप प्रधानाचार्य बनवारी बरोड, प्रधानाचार्य राकेश कुमार, जिला प्रवक्ता राम कुमार बामनिया।
अन्य प्रबुद्ध शिक्षक अविनाश गोयल, राजेश कुमार घांवरी, वेदप्रकाश, पूनम चंद गोयल, लेखराज, दिलीप कुमार बरोड, कार्यालय मंत्री ईशा राम मेघवाल, राजेंद्र जनागल, सोहनलाल परिहार, हीरा लाल, पूनम चंद, दुर्गेश जनागल, सत्येन्द्र देवड़ा जिला मंत्री राजेश जनागल सहित अनेकों शिक्षक साथी शामिल रहें।
