अत्याधुनिक सोलर तकनीकी से क्षेत्र को मिलेगी नई ऊर्जा
भीम प्रज्ञा न्यूज़. खेतड़ी
खेतड़ी शहर के एसबीआई एडीएम के पास, निजामपुर मोड़ पर स्थित ‘श्री सोलर इनोवेशन’ प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मेघवाल रहे, जिन्होंने फीता काटकर विधिवत रूप से इस नए ऊर्जा केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री सोलर इनोवेशन के प्रोपराइटर (मालिक) रजनीश कुमार ने मुख्य अतिथि कैलाश मेघवाल सहित आए हुए सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) न केवल बिजली के बिल से राहत पाने का सबसे बेहतरीन जरिया है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। ‘श्री सोलर इनोवेशन’ के खुलने से खेतड़ी और आस-पास के क्षेत्र के लोगों को अब एक ही छत के नीचे बेहतरीन और अत्याधुनिक सोलर उत्पाद व सेवाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर चरणसिंह, रजनीश कुमार (प्रोपराइटर), विजय सिंह मोई, सूरजसिंह खानपुर, प्रतापसिंह (अधिवक्ता), अनिल गोयल, सत्यवीर गोयल, जगदीश गुर्जर, नेकी गुर्जर, रजनीश कुमार अमित गोदारा, रमेश कटेवा, डॉ. जितेंद्र, मनीष योगी, मुरली सैनी, शेरसिंह बोहरा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने प्रोपराइटर राकेश कुमार को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
