16 से 26 जनवरी तक लगेगा स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती
भीम प्रज्ञा न्यूज़.सूरजगढ़।
स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आगामी 16 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले स्वदेशी मेले के सफल संचालन हेतु मेला कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। मेला कार्यालय का उद्घाटन महंत बालकनाथ (विधायक, तिजारा), महंत सूरजनाथ, लोकेंद्र सिंह नरुका (जयपुर प्रांत समन्वयक), डॉ. अशोक सिंह शेखावत (झुंझुनूं विभाग संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्वदेशी आंदोलन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय कारीगरों, लघु एवं कुटीर उद्योगों को सीधा बाजार उपलब्ध कराएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाकर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना ही देश की आर्थिक सशक्तता का मार्ग है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत बालकनाथ ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच का यह प्रयास समाज में आर्थिक राष्ट्रवाद की चेतना को जागृत करेगा। वहीं लोकेंद्र सिंह नरुका ने मेले की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मेले में स्वदेशी, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योगों के उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
डॉ. अशोक सिंह शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा हुआ विचार है। नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन दें। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां तथा विविध स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी, जो सभी वर्गों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी होंगी।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पुनिया, बालकृष्ण शर्मा (झुंझुनूं विभाग संयोजक), ब्रह्मदत्त मीणा (विभाग सह संयोजक), मेला प्रमुख विक्रम सिंह राठौड़, डॉ. दशरथ सिंह (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता), विकास शर्मा, महेंद्र सैनी (सेवा भारती), अनिल गुप्ता (चिड़ावा जिला संघचालक), संदीप शर्मा (सह जिला संघचालक), सुरेंद्र तंवर (सूरजगढ़ संघचालक), इंद्रपाल यादव (बुहाना संघचालक), प्रभु वर्मा, संत कुमार सैनी, उमराव, जिला प्रचारक योगेश, राकेश शर्मा, कृष्ण सैनी, मनोज शर्मा सहित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहें। अंत में राष्ट्रहित, स्वदेशी भावना एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Jogabetbr, brazuca que é brazuca gosta de um bom jogo! Esse site tem a nossa cara, com apostas nos esportes que a gente mais curte! Vamo que vamo na jogabetbr!
Codigojonbet let me find some promotions from Jonbet quickly. The promotions are good and I got some bonuses because of that. Check it out through the link below: codigojonbet
67betgame looks promising! Loads of games to choose from. The graphics are slick too. Gonna have a good session tonight, I reckon. Find it here: 67betgame
Bet668 looks promising! Just gave it a shot and the interface is super clean. Hopefully luck will be on my side! Check it out: bet668