आलोक भांडोरिया
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी।
गुरूवार को बावल स्थित रेस्ट हाउस में बावल मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व शक्ति केन्द्र प्रमुखों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिला प्रवक्ता एवं बावल मंडल प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होने आगामी कार्यक्रम मन की बात की तैयारियों पर चर्चा भी की और पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता एवं बावल मंडल प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वीबी जी-राम-जी एक्ट (ग्रामीण भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन) एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। यह कानून न केवल ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार की गारंटी देता है, बल्कि व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करता है।
उन्होंने कहा कि जी-राम-जी एक्ट, मनरेगा की सकारात्मक उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाते हुए उसे आधुनिक तकनीक और डिजिटल निगरानी से जोड़ता है, ताकि वास्तविक श्रमिक को ही वास्तविक लाभ मिले। इस कानून के माध्यम से फर्जी जॉब कार्ड, बिचैलियों और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के तहत, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, सीधे खाते में डिजिटल भुगतान, जियो-टैगिंग द्वारा परिसंपत्तियों की निगरानी, रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, जिससे मजदूरी भुगतान में देरी, धन के दुरुपयोग और फर्जी परियोजनाओं की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि ग्रामीण भारत का श्रमिक सशक्त बने, आत्मनिर्भर बने और उसे उसकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर मिले। जी-राम-जी एक्ट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला, रोजगार बढ़ाने वाला और गरीब कल्याण को नई दिशा देने वाला कानून है। यह कानून वास्तव में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को जमीन पर उतारता है। उन्होने कहा कि इस कानून के बारे में जानकारी को हमें घर-घर तक पहुंचाना होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके।
इस अवसर पर निहाल सिंह, घनश्याम बागड़ी, महेश सरपंच, रामसिंह सामरिया, अशोक राणौली, भागमल, दयानंद उर्फ बिटटू, संतोष अ़त्री, सतबीर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Yo, just checked out x777ee. Seems legit! Gonna give it a whirl and see what’s up. Fingers crossed for some good luck! x777ee
Okay, brazino777by, you’re up! Never tried this one before, so here goes nothing. Hoping for some big wins! brazino777by
Alright, found bk8link1th. Let’s see if this link takes me where I want to go. Ready to roll tha dice! bk8link1th
Been messing around on Infinitobet lately, not bad! Variety of games and decent payouts. Worth a look infinitobet!
Went to ‘la caliente.mx’ on a friend’s rec. Not disappointed. Good environment and decent games. Worth a look if you’re in the scene see at la caliente.mx.
Been playing on 80jili.ph for a while now. Decent selection of games, nothing too crazy. Give it a shot, could be your lucky day: 80jili.ph