श्री कृष्ण बाल गोपाल गौशाला बिहाली में आम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। गौशाला प्रधान कैप्टन महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में गौशाला कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार किया गया। नए साल पर एक नई रूपरेखा बना कर कार्यों पर चर्चा की गयी। गौशाला का चार दिवसीय वर्षिक उत्सव 15 से 18 फरवरी तक करने का निर्णय लिया गया। आम सभा की बैठक में गौशाला के आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया जिसमें जिसमें छह लाख रूपय हर महीना का खर्चा का लेखा प्रस्तुत किया तथा गोशाला के पुरानी गाड़ियों व लोहे का कबाड़ा को बेचने का भी सर्वसम्मती से निर्णय परित किया गया।
सभा की बैठक में नये सदस्यों को जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर बिहाली के युवा अमित कुमार व नितिन कुमार ने युवाओं को जोड़ने का सुझाव रखा। इस मौके पर मैनेजर बलबीर सिंह, सचिव सत्यबीर सिंह, हरी सिंह, सुरेंद्र, ओम प्रकाश, महावीर सिंह, नंबरदार अमर सिंह, प्यारेलाल, कायसा के पूर्व सरपंच सूबे सिंह, सूबेदार मेजर मखनलाल, सुरेश कुमार , झल्लूराम, लालसिंह, मास्टर कालुराम, लीलाराम, बिरेंद्र आर्य, सूबेदार सुमेर सिंह, उदय सिंह, महिपाल खरब, सुरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
Downloaded the 22betapk app. So far, seems pretty smooth. A lot more convenient for playing on the move. Check them out 22betapk and play anywhere!