भीम प्रज्ञा न्यूज.सीकर
हिंदू समाज की एकता, समरसता और सामाजिक विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मनोज बंसिया को नई दिल्ली में आयोजित प्राकृतिक एवं पारंपरिक चिकित्सा विषयक राष्ट्रीय सेमिनार में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।समारोह में मनोज बंसिया के सामाजिक योगदान, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता तथा समाज में जागरूकता और संगठनात्मक कार्यों की सराहना की गई। बंसिया लंबे समय से हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि मनोज बंसिया समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे अपनी विचारधारा और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने तथा समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
उनकी सोच भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण पर केंद्रित है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों में समाज को ऐसे मजबूत, स्पष्टवादी और जनहित के प्रति समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है। मनोज बंसिया का सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी सम्मान है।इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
