भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए सुरेश कुमार कुमावत का शनिवार को भालोठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सुरेश कुमार कुमावत को माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। इसके बाद भालोठ से हरियाणा बॉर्डर तक विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी की अनुशंसा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से सुरेश कुमार कुमावत को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कुमावत रायपुर अहिरान (पचेरी) निवासी हैं तथा लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह

सुरेश कुमार कुमावत की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी के चलते शनिवार को भालोठ में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पूर्व सरपंच गोखन ने कहा- संगठन को मिलेगी मजबूती

पूर्व सरपंच गोखन, ढाणी भालोठ ने कहा कि सुरेश कुमार कुमावत की जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि कुमावत लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय का लाभ कांग्रेस संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह पैदा हुआ है।

रविकांत घसेड़ा बोले- आलाकमान ने जताया भरोसा

रविकांत घसेड़ा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने सुरेश कुमार कुमावत को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कुमावत की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुमावत कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

                                                                                                   

कुमावत ने नेतृत्व का जताया आभार स्वागत

कार्यक्रम में सुरेश कुमार कुमावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और जनसेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

भालोठ से हरियाणा बॉर्डर तक निकाला विजय जुलूस

स्वागत कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भालोठ से हरियाणा बॉर्डर तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार कुमावत का उत्साह बढ़ाया और नियुक्ति पर खुशी जताई। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में रविकांत घसेड़ा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रदीप चुडिना, कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र, ढाणी भालोठ के उपसरपंच, पूर्व सरपंच गोखन, सूरत सिंह ढाणी भालोठ, सतबीर यादव चुडिना, सुनील पंवार चुडिना, धर्मेंद्र चौहान चुडिना, इन्द्र स्वामी पत्रकार, महेंद्र भालोठ, सुरेश भालोठ, राजकुमार कुशलपुरा, रघुवीर हलवाई, प्रेम नाई, राकेश, दयाराम भालोठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।