भीम प्रज्ञा न्यूज.जयपुर। समाज को संगठित, सशक्त एवं समृद्धिशाली बनाने के उद्देश्य से जयपुर शहर की खटीक समाज की सभी प्रमुख संस्थाओं के अध्यक्षों, प्रभारियों एवं समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की ऐतिहासिक बैठक शनिवार, 18 जुलाई को जयपुर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से “खटीक महापंचायत” का गठन किया गया। बैठक में समाज की एकता के साथ सरकार द्वारा खटीक समाज के संत श्री दुर्बलनाथ जी महाराज के नाम से गठित बोर्ड के संचालन हेतु समाज के बुद्धिजीवीयों की नियुक्तियां एवं योजनाए शीघ्र क्रियान्वित्त करना, खटीक समाज की बालिकाओं के छात्रावास हेतु राज्य सरकार से प्रस्तावित भूमि का आवंटन व अनुसूचित आयोग में खटीक समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने हेतु, समाज का राजनितिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने आदि समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी संस्थाओं के प्रमुखों ने मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखने और एक मजबूत संगठन के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का निर्णय लिया। खटीक महापंचायत निर्माण में कोर्डिनेटर कमेटी के श्याम सुन्दर खींची, राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल, शैलेन्द्र डीडवानिया, कैलाश बिवाल ने मीटिंग की अध्यक्षता हेतु मानसी सांखला को नियुक्त किया
बी डी असवाल, मनीराम बदगुजर, पी एन बुटोलिया, राजकुमार सामरिया, जगदीश प्रसाद कक्कड़, सुरेश चावला, पूर्ण मल समारिया, कृष्ण गोपाल परेवा, रामप्रताप तवर, विजेंद्र परेवा, ओमप्रकाश चावला, बाबूलाल बुंदेला, मंगेजा राम खन्ना, हरिसिंह दायमा, सुरेंद्र समारिया, हुकमचंद, दीवानचंद समारिया आदि मौजूद रहें। खटीक महापंचायत की रुपरेखा व आगाज़ करने वाले राजेन्द्र प्रसाद चेतीवाल ने मीटिंग का संचालन करते हुए इस पहल को खटीक समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह महापंचायत समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं मजबूत नेतृत्व प्रदान करेगी।
