जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल , नवयुवक मंडल भोजासर फुटबाल टीम को युनिफोर्म का किया वितरण
भीम प्रज्ञा न्यूज़ मंडावा, पवन कुमार शर्मा
मंडावा तहसील के गांव भोजासर में समाज सुधारक, गरीबों की मसीहा, मीणा समाज के आधार स्तंभ रहे गुरुजी स्व. कानसिंह मीणा की उनके परिवार की ओर से द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरुजी को झुंझुनू जिले की गांधी की संज्ञा देते हुए उन्होंने बताया कि कानसिंह मीणा जीवन पर्यंत सर्वधर्म के जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे। उन्होंने जीवन पर्यंत मीणा समाज के उत्थान व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे महापुरुष के योगदान को समाज कभी नहीं भूला सकेगा। स्व.कानसिंह मीणा समाज के लोगों के दिलों में बसते हैं। इस दौरान लोगों ने सरकार से मांग की गई कि समाज सुधारक स्व.कानसिंह के नाम पर जिला मुख्यालय पर स्टैच्यू लगाया जाए तथा सड़क का नामकरण किया जाए। इस अवसर पर उनके पुत्र वीरेंद्र सिंह मीणा, सुरेंद्र सिंह मीणा, राजेंद्र सिंह मीणा व नरेंद्र सिंह मीणा, ओर परिवारजनो द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल तथा नवयुवक मंडल भोजासर की फुटबाल टीम को युनिफोर्म वितरण की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबूलाल मीणा एसएचओ जाटाली चोमू, कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजासर सरपंच ओमप्रकाश मील ने की। विशिष्ट अतिथि बनवारी लाल मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष, कैप्टेन बालूराम मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरजाराम नाहरसिंघानी पूर्व जिलाध्यक्ष मीणा समाज झुंझुनूं, रतन मीणा जोधपुरा जिलाध्यक्ष कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ, दिलीप कुमार मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश मीणा किशोरपुरा, प्रदेशाध्यक्ष मीन सेना, रामचंद्र मीणा अध्यक्ष मीणा छात्रावास टोडी, अमर सिंह धीरज जिलाध्यक्ष एसी प्रकोष्ठ, हरिसिंह मीणा उपाध्यक्ष आदिवासी सेवा संस्थान झुंझुनूं, परमेश्वरलाल मीणा तहसील अध्यक्ष मण्डावा, दिनेश झाझडिया पं. स. सदस्य, सुरेश सुण्डा पूर्व सरपंच बहादुरवास थे। कार्यक्रम का संचालन रामावतार सैन व एडवोकेट धर्मवीर मीणा झुंझुनूं ने किया।
कार्यक्रम में भंवरलाल मीणा कंकडेऊ, ताराचंद मीणा भोजासर, प्यारेलाल मीणा से.नि. प्रधानाचार्य भोजासर, महेंद्र सिंह मीणा कासिमपुरा ने आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरा संपूर्ण शेखावाटी क्षेत्र से पधारे सर्व समाज के महिलाओं और पुरुषों ने स्व. कान सिंह मीणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Hey guys, just tried out fortunegodsvn. Seeing some decent action there! Definitely worth checking out if you’re looking for something new to play. Link is fortunegodsvn
Had no issues with 16betlogin. Straightforward and secure. Nice and easy! Check it out for yourself: 16betlogin
8casinobet, now that’s a name with some punch! Gotta see if the betting options are decent and the lines are competitive. Might just give it a shot. Check it out: 8casinobet
brt365login, getting right to the login, I see. Hope the registration is smooth and easy. Nobody likes a complicated signup! Try it Now: brt365login