पवन कुमार शर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावा। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गांव बाजीसर के दो युवाओं के भारतीय सेना में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के संदीप निर्मल पुत्र हरिराम निर्मल एवं युवराज कुल्हरी पुत्र दिनेश कुल्हरी के आर्मी में चयन पर ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
समाजसेवी अमित मीणा ने बताया कि दोनों युवाओं ने गांव, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संदीप निर्मल के गांव पहुंचने पर शहीद राजकुमार जांगिड़ स्मारक से उनके घर तक डीजे वाहन रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संदीप निर्मल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामेश्वर निर्मल (वरिष्ठ अध्यापक), बनवारीलाल निर्मल (वरिष्ठ अध्यापक), बीरबल निर्मल, सुभाष महला, सुरेश निर्मल, रामनिवास बुडानिया, सुखबीर निर्मल, मोरसिंह कांवलिया, विक्रम मीणा, रूपचन्द्र निर्मल, विक्रम निर्मल, मनोज निर्मल, सुनिल जांगिड़, शंकर निर्मल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विकास निर्मल, मनदीप निर्मल, आदित्य कुमार, बाबूलाल निर्मल, अरुण कुमार, आकाश काला, हरकेश मीणा, नवीन बुडानिया, अंकित कुमार, अनु निर्मल, राहुल निर्मल, राजेश निर्मल, गौतम कुमार, शक्ति नायक, विक्रम नायक, रोहित नायक, पंकज कुमार, विक्की निर्मल, सुनिल कुमार, कर्मवीर सिंह, मोहित कुमार, कपिल कुमार, हर्षित बुडानिया, अभिनव निर्मल एवं रूपेंद्र कुमार सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने दोनों युवाओं की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
