भीम प्रज्ञा न्यूज.पिलानी।
पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कांस्टेबल भींवाराम कै पैतृक गांव भोड़की पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक काला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर कांस्टेबल भींवाराम को शहीद का दर्जा देने के लिए मांग की। पत्र में उन्हें लिखा कि भींवाराम मेघवाल चालक, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, साहस एवं समर्पण के साथ किया। 17 मई को पुलिस गश्त के दौरान बदमाशों के पीछा करते समय गाड़ी का दुर्घटना का शिकार होने पर असामयिक निधन को प्राप्त हुए हैं। उनके निधन से परिवार, समाज एवं विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
भींवाराम मेघवाल चालक ने अपने सेवा काल में सदैव ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया। कर्तव्य पालन के दौरान हुई इस दुर्घटना में उनका बलिदान अत्यंत दुःखद एवं सम्माननीय है।जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें “शहीद” का दर्जा प्रदान किया जाना न्यायोचित एवं प्रेरणादायक होगा। अतः भींवाराम मेघवाल चालक (पुलिस) को शहीद का दर्जा प्रदान कर उनके परिवार को उचित सम्मान एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की कृपा करें, ताकि उनके परिजनों को संबल मिल सके तथा समाज में सेवा एवं बलिदान की भावना को प्रोत्साहन प्राप्त हो।
