घरड़ाना खुर्द में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
भीम प्रज्ञा न्यूज.सिंघाना।
सिंघाना क्षेत्र के घरड़ाना खुर्द गांव में समाजसेवी स्व. चौधरी श्रीचंद जी राव की 12वीं पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया गया तथा बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करते हुए परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरपाल सिंह राव रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी नोरग राव ने की। मंच संचालन शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह राव ने किया। पूर्व युवा कांग्रेस जिला सचिव सरजीत राव ने बताया कि स्व. चौधरी श्रीचंद राव की इच्छा थी कि हर वर्ष उनकी स्मृति में सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया जाए और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जाए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बजरंग, जगदीश, ईश्वर, बलबीर सिंह, सुभाष, मनरूप, देशराम, भानाराम, करण सिंह, संदीप, धर्मपाल, प्रदीप, सरजीत राव, रविन्द्र, अंकित, वेदांत, निशांत, प्रिश, विनय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में स्व. श्रीचंद राव के पुत्र बलबीर सिंह राव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
