पवन कुमार शर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज.पलसाना। कस्बे के पुराना बाजार स्थित श्रीगोपाल जी बड़ा मंदिर पलसाना में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। जयपुर में आयोजित महाराणा प्रताप नैशनल चैंपियनशिप में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा रामनिवास बाग जयपुर में पलसाना के 10 खिलाड़ियों में से 7 खिलाड़ियों (आयुषि , दिक्षिता, कार्तिक, हरिओम, नैतिक, हिमांशु व विनित) ने गोल्ड मेडल , 1 खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक तथा 2 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतराज ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चैयरमेन सुभाष सिंह बिजारनियां रहे। विशिष्ट अतिथि राजकुमार कुमावत रहे। इस दौरान कराटे कोच रविन्द्र, मुकेश सैन, धनंजय यादव, वंश, कृष्णा, विवेक आदि खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बिजारणिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिभाएं समाज की अनमोल धरोहर होती हैं। बस जरूरत होती है उन्हें खोजने एवं तरासने की। खेल जीवन का अभिन्न अंग है, खेलों से व्यक्ति का मानसिक बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है, मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
