भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। जिला मुख्यालय पर स्थित अमर शहीद करणीराम रामदेव स्मारक में दिवंगत सत्येंद्र झाझडिया की जयंती पर दीपिका नर्सरी सोलाना के सौजन्य से वृक्षारोपण एवं वृक्षवितरण किए गए। स्मारक संयोजक विजयगोपाल मोटसरा ने बताया कि होशियार सिंह ठेकेदार ने अपने स्वर्गीय सुपुत्र की जयंती पर पार्क में 28 पुष्पदार, फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए तथा आगंतुक मेहमानों को 50 फलदार पौधे वितरण किए। वकील विजयहिन्द जालिमपुरा ने बताया कि कार्यक्रम उपभोक्ता प्रतितोष आयोग अध्यक्ष मनोज मील, पुलिस उपअधीक्षक गोपाल ढाका, कृषि वैज्ञानिक डॉ हनुमान प्रसाद, पी आर ओ हिमांशु सिंह, ताराचंद गुप्ता एवं हरिराम महन के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों एवं आगंतुकों ने दोनों शहीद एवं दिवंगत सत्येंद्र के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं अपने विचार व्यक्त करते हुए होशियार सिंह ठेकेदार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण का संवर्धन हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी एवं जवाबदेही है और ऐसे विशेष अवसर पर वृक्षारोपण एवं वितरण जैसा परमार्थ का कार्य आमजन के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर मनफूल बिजारणियां, हरिराम चंदवा, सुरेश जाखड़, महेंद्र नेहरा, भागीरथ झाझडिया, रामकुमार झाझडिया, सुमेर झाझडिया, बूटीराम मोटसरा, शिवकरण जानू, मनीराम कुलहरी, अमीलाल मुंड, डॉ मुकेश एस मुंड, रामस्वरूप गजराज, बनवारी दूधवाल, अधिवक्ता विजयपाल कसवां और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
