मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावर। नौरंगपुरा गांव में बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच चावंड माता एवं सेड माता की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण कर निकली महिलाओं और माता के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा।बालकदास महाराज के सानिध्य में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद चावंड माता एवं सेड माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। हवन में मेघराज, मलखान, गंगासहाय, रामदयाल, रामहरी एवं उग्री मीणा यजमान रहे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजन में देवीराम पटेल, रमज्या पटेल, टुंडाराम, मुरारीलाल, शिवचरण, कमलसिंह, करणसिंह, सुरेशचंद, संतोष मीणा, वेदप्रकाश सहित गांव के पंच-पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। दिनभर चले धार्मिक आयोजन से नौरंगपुरा आस्था के रंग में रंगा नजर आया और माता के जयकारों से गांव गूंजता रहा।
