पवन कुमार शर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावा।
ग्राम पंचायत कुहाड़ पंचायत समिति मंडावा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं का मौके पर समाधान किया गया तथा लंबे समय से आवासीय भूमि के स्वामित्व का इंतजार कर रहे चार पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। पट्टे मिलने से वर्षों से चली आ रही उनकी सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो गया और लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। शिविर में लाभार्थियों ने प्रशासन एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से वे अपनी भूमि के वैधानिक स्वामित्व की प्रतीक्षा कर रहे थे। पट्टा मिलने के बाद अब उन्हें न केवल कानूनी अधिकार प्राप्त हुआ है, बल्कि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग भी आसान हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब वे अपने परिवार का भविष्य अधिक सुरक्षित बना सकेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाएं सीधे गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। मौके पर ही समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। शिविर के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया।ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
अमित चौधरी विकास अधिकारी मंडावा पंचायत समिति, डॉ सुरेंद्र भास्कर तहसीलदार मंडावा ,
गोपाल चाहर सहायक विकास अधिकारी,गुंजन बाला ग्राम विकास अधिकारी,पिंटू विजय काला ग्राम विकास अधिकारी सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे
