रमेश चन्द
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना।
भाजपा नेत्री डॉ. अंजली यादव ने रविवार को अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं उनकी धर्मपत्नी बबीता यादव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आत्मीय माहौल में हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने डॉ. अंजली यादव को जन्मदिवस की स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डॉ. यादव को जनसेवा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। डॉ. अंजली यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव उनके आदर्श और मार्गदर्शक हैं। उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन सदैव उनके लिए ऊर्जा और संकल्प का स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के अनुभव और विचारों से उन्हें हमेशा नई दिशा मिलती है, जिससे वे जनता की सेवा में और अधिक सक्रियता से जुड़ पाती हैं। डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी का आभार जताते हुए कहा कि उनके स्नेह और मार्गदर्शन से वे क्षेत्र में संगठन और जनसेवा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।
