सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। ग्राम पंचायत कालासर के कई पशुपालक लंबे समय से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं और पशु स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। पशुओं के उपचार, टीकाकरण तथा बीमा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं से अनभिज्ञ होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता था। बुधावार को ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर 2026 ने इस स्थिति को बदल दिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को निःशुल्क पशु चिकित्सा परामर्श, टीकाकरण, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही आवेदन पत्र उपलब्ध कराए गए और आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से प्रेमी देवी पत्नी लिखमाराम, ज्यानी देवी पत्नी खेवाराम एवं निरमा देवी पत्नी श्री अमाना राम सहित पात्र लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। इससे उन्हें पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन, बीमा सुरक्षा तथा सरकारी सहायता प्राप्त करने का अवसर मिला।
