सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज.उदयपुरवाटी l
कस्बे में रहने वाले गोपाल लाल शर्मा (से.नि. सहायक प्रशासनिक अधिकारी) ने अपनी धर्मपत्नि स्व. संतोष देवी एंव अपने सुपुत्र स्व. प्रवीण कुमार की पुण्य स्मृति में विधुत विभाग के सहायक अभियन्ता कार्यालय उदयपुरवाटी में एक टिन सेड का निर्माण भामाशाह स्वरूप करवाने पर सहायक अभियन्ता मनफूलसिंह महरिया एंव सहायक राजस्व अधिकारी राजीव रोहिला के द्वारा गोपाल लाल शर्मा का साफा एंव माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्याक्रम में विद्युत विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी मंगतु राम वर्मा ठेकेदार रविन्द्र सिंह, उपभोक्ता लिपिक नाथूराम सैनी भामाशाह प्रेरक दलीप गुर्जर समेत विधुत विभाग के अनेकों कर्मचारी उपस्थित रहें।
