मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडी अटेली। अटेली कस्बे के धन्नौदा से अंडर पास को जाने वाले रोड को जनस्वास्थ्य विभाग की ओर नयी पेयजल लाइन लगाने के लिए पोपलेड मशीन से तोड़ा जा रहा है। यह रोड कस्बे के बेहतर रोड में शुमार होता है। धन्नौदा रोड से अंडर पास रोड की तरफ अब 4 इंच पेयजल लाइन के स्थान पर 8 इंच लाइन डालने से इस तरफ रहने वाले घरों को प्रेशर से पानी मिलेगा। कस्बा वासी सुनिल प्रजापति, महेश जांगिड़, सुनिल कुमार, विजय गुप्ता आदि ने बताया कि पेयजल लाइन को रोड के साइड से भी लाइन दबाई जा सकती थी। सीमेंटेड रोड को तोड़ना समझ से परे है। नये रोड को तोड़ना नागरिकों के टैक्स के पैसे की बर्बादी है। वैसे यहा के लोगों को पेयजल की व्यवस्था भी जरूरी है। हम चाहते है कि जिन स्थानों पर पेयजल नहीं पहुंच रहा वो पेयजल की आपूर्ति की जाये लेकिन नियमों व सरकार के टैक्स की बर्बादी भी कम होनी चाहिए। अब यह रोड टूटने वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि उक्त रोड घरों में 4 इंच पेयजल लाइन से प्रेशर नहीं होने से समुचित आपूर्ति नहीं होने से नई पेयजल लाइन की मांग की गई थी। ढाई साल पहले इसकी अनुमति मांगी जो अब स्वीकृत होने से 8 इंच लाइन डाली जाएगी। वार्ड तीन की पार्षद प्रेमलता के पति बिरेंद्र ने बताया कि इस साइड रहने वाले लोगों की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री से पेयजल लाइन की मांग की थी। उस पर यह कार्यवाही हो रही है। मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा वो क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उनका निवारण कर रही है।
