बाबा साहेब और मान्यवर कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनू। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झुंझुनू जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कार्यकारिणी तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणियों का विस्तार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने नई नियुक्तियों की घोषणा की।जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने बताया कि संगठन का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारधारा को शेखावाटी क्षेत्र के प्रत्येक गांव और ढाणी तक पहुंचाना है। इसके लिए समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी तथा सामाजिक, राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। संगठन विस्तार के माध्यम से युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा।
जिला कार्यकारिणी का गठन
जिला कार्यकारिणी में विकास कड़वासरा (देरवाला), सकील फौजी (भीमसर), सुनील सिरसवा तथा सुरेन्द्र बराला (पिरोहिता की ढाणी) को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शैलेश भारतीय (इस्लामपुर) को जिला महासचिव तथा रवि चंदेलिया (पिलानी) को जिला सचिव बनाया गया है।
झुंझुनू विधानसभा कार्यकारिणी
झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में कमलेश काला (अम्बेडकर नगर) को विधानसभा अध्यक्ष, फिरोज कुरैशी को विधानसभा प्रभारी, विकास रावण (माखर) व नरेंद्र मार्सल चनाना को विधानसभा उपाध्यक्ष, संदीप पाटिल को विधानसभा महासचिव तथा इमरान कुरैशी को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया है।
नवलगढ़ विधानसभा कार्यकारिणी
नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नरसिंह गुजराती को विधानसभा अध्यक्ष, इंद्राज सोगण को विधानसभा उपाध्यक्ष, अनिल हठवाल को विधानसभा प्रभारी, विजेन्द्र झाझड़िया को विधानसभा महासचिव तथा रविन्द्र कुमार बोयल को विधानसभा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उदयपुरवाटी विधानसभा कार्यकारिणी
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में पवन मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष, संजय मेघवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष, अरविंद गुड़ा को विधानसभा प्रभारी, राहुल केड़ को विधानसभा महासचिव तथा मोंटी नेवरी को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया है।
संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर
महेंद्र सिंह चारावास ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक न्याय और बहुजन हितों की लड़ाई को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारियों के लिए केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
