भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सीकर जिला चेयरमेन अमित चिरानिया ने सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नाथूराम जैन, सह कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता एवं विनोद गुप्ता से दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की व गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। यह जानकारी देते हुए युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल समाज के उत्थान एकजुटता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई साथ ही सीकर जिले के सामाजिक समीकरण पर चर्चा की गई और शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी आने का निमंत्रण भी दिया।
