आई.आई. टियंस की फैक्ट्री बनी एम. डी. सी. एल. चिड़ावा
आई.आई. टियंस की फैक्ट्री बनी एम. डी. सी. एल. चिड़ावा
भीम प्रज्ञा न्यूज़ | चिड़ावा@रजनीकांत मिश्रा
नेशनल टैस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी जे. ई. ई. एडवांस -2026 परीक्षा परिणाम में झुंझुनूं रोड़ स्थित एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एम. डी. केरियर लाइन कोचिंग ने रिकॉर्ड 23 विद्यार्थियों का चयन देकर अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। इस परीक्षा परिणाम में तनिष पुत्र संजय अग्रवाल ने आल इंडिया रैंक (AIR 1440 ) व केटेगरी रैंक 161 EWS प्राप्त कर सम्पूर्ण झुंझुनूं जिले में संचालित तमाम कोचिंग इंस्टीट्यूट से श्रेष्ठ परिणाम के साथ जिले को टॉप कर एक नया कीर्तिमान रचा। इसके अतिरिक्त जतिन पुत्र ग्यारसीलाल सैनी ऑल इंडिया रैंक 5020 व केटेगरी रैंक 1081, ख़ुशी गुप्ता पुत्री राकेश कुमार गुप्ता ऑल इंडिया रैंक 7527 व केटेगरी रैंक 912 , ऋषभ स्वामी पुत्र राजेश स्वामी ऑल इंडिया रैंक 8535 व केटेगरी रैंक 2012 , रितेश कुमार पुत्र संदीप कुमार ऑल इंडिया रैंक 9091 व केटेगरी रैंक 2167, आयुष शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा ऑल इंडिया रैंक 11184 व केटेगरी रैंक 1453, अरुण पुत्र अनिल कुमार ऑल इंडिया रैंक 11298 व केटेगरी रैंक 2789, मृदुल पुत्र पवन कुमार ऑल इंडिया रैंक 13457 व केटेगरी रैंक 3422, सचिन कुमार पुत्र रणवीर सिंह ऑल इंडिया रैंक 15002 व केटेगरी रैंक 3893, यशवर्धन सिंह पुत्र महिपाल सिंह ऑल इंडिया रैंक 15549 व केटेगरी रैंक 2108, मयंक यादव पुत्र उमेद सिंह ऑल इंडिया रैंक 16996 व केटेगरी रैंक 4512, शशांक जांगिड पुत्र मनोज कुमार ऑल इंडिया रैंक 17506 व केटेगरी रैंक 4677, तरुण शर्मा पुत्र वीरेन्द्र पाल शर्मा ऑल इंडिया रैंक 17449, परीक्षित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार ऑल इंडिया रैंक 18523 व केटेगरी रैंक 4992, चंचल जांगिड पुत्री कमल जांगिड केटेगरी रैंक 5659, उषा पुत्री विजेंद्र सिंह केटेगरी रैंक 6370, चंचल पुत्री श्याम प्रकाश केटेगरी रैंक 7295, विकास पुत्र मनोहर सिंह केटेगरी रैंक 923, राज्यवर्धन सिंह पुत्र महिपाल सिंह केटेगरी रैंक 4482, संदीप कुमार पुत्र लीलाधर केटेगरी रैंक 9211, तुषार वर्मा पुत्र राकेश कुमार वर्मा केटेगरी रैंक 11224, अंशु पुत्री सुरेश कुमार केटेगरी रैंक 11163, मोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार केटेगरी रैंक 11052, आदि प्रमुख हैं। इन 23 विद्यार्थियों में से 7 विद्यार्थियों का 12 वीं के साथ ही चयन हुआ है । इस उपलक्ष में एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन समस्त सदस्य, अभिभावक व विद्यार्थी डी.जे. की धुन पर जमकर थिरके ।
जेईई एडवांस परीक्षा भारत के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा परिणाम में तनिष ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की लगातार टॉपर रहने की परंपरा को कायम किया है ।
इस अवसर पर चैयरमेन सुनील कुमार डांगी, संस्था प्रबंधक समित डांगी, अंकित गोयल, अमित बलवदा, ज्योति बलवदा, सुभाष कुमावत, नवाब शेख, अजीज खान, अंकित शर्मा जगदेव सिंह पूनिया आदि ने विद्यार्थियों व अभिभावकों का तिलकार्चन व साफा बांध कर सम्मान किया।
सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता – पिता, अध्यापकों एवं एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चैयरमेन सुनील कुमार डांगी के कुशल मार्गदर्शन व नियमित अध्ययन को दिया है । एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने कुशल प्रबंधन, संस्कारमय वातावरण व शैक्षणिक नवीन अनुसंधानों के माध्यम से नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवन शैली से दूर आई. आई टी. (IIT),नीट (NEET) की तैयारी के लिए एकमात्र विकल्प बन गया है । वर्तमान में कक्षा 6 से 10 प्री फाउंडेशन, 11 से 12 फाउंडेशन व टारगेट के नये बैच भी संचालित है । इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहें ।
