संविधानिक समानता की दिशा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर समता संस्था की पहल, शिक्षण संस्थानों व समाजसेवियों की रही व्यापक भागीदारी
भीम प्रज्ञा न्यूज़ पिलानी।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर समता संस्था द्वारा क्षेत्र में संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार को जन-जन तक पहुँचाने और आर्थिक-सामाजिक समानता की स्थापना के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षाविद और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में मातूराम मूर्तिकार, जगदीश शर्मा, शम्भू दयाल गुरुजी, डॉ. हरिसिंह सांखला, डॉ. अनिता करण बेनीवाल, ओपी सूनिया, ईश्वर, रामोतार बाड़ेटिया, जयसिंह (एआरओ), बाबूलाल पंवार, कुलदीप, जगदीश अलडिया और रोहिताश निर्मल सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा संवैधानिक मूल्यों के विस्तार को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस पहल में क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्या आश्रम, दुर्गा पब्लिक स्कूल, जागर स्कूल, आदर्श विद्या निकेतन स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल खेड़ला सहित अन्य विद्यालयों ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। संस्थानों ने बच्चों में समानता, भाईचारे, संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर समता संस्था की यह मुहिम समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने और संवैधानिक चेतना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।
