रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना।
होली हार्ट कान्वेंट स्कूल (हेलो किड्ज)में हिंदी व्याकरण क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों को चार सदनों—शिवालिक, हिमालय, अरावली और नीलगिरी—में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता कुल आठ राउंड में आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन बलदेव सैनी ने किया। प्रतियोगिता में शिवालिक सदन का प्रतिनिधित्व छात्रा रूहानी, ऑसम, कोमल और पलक ने किया। अरावली सदन में गरेंसी, निहारिका, प्रियंका और गिरिशिका शामिल थीं। हिमालय सदन की अगुवाई वर्णित, दुवंश, शिंदरपाल और हर्ष ने की। नीलगिरी सदन का नेतृत्व छात्र विहान, पारस, प्रवंश और यश ने किया। आठ राउंड पर आधारित इस प्रतियोगिता में शिवालिक सदन ने 48 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिमालय सदन ने 43 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल कोऑर्डिनेटर पायल मेहता ने विजेता टीम को बधाई दी। मंच संचालन रचना अरोड़ा और मनीषा ने किया। प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई और बच्चों में व्याकरण के प्रति नई रुचि व उत्साह देखने को मिला।
