– वरिष्ठ एडवोकेट संदीप नेहरा एवम डॉ रोबिन जी रहे मुख्य अतिथि
– विशिष्ट अतिथि अनूप भारद्वाज व एडवोकेट नीरज , एसडीओ रामेश्वर दास व मनजीत कोच रहें
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल फतेहाबाद के तत्वावधान में शुक्रवार को दमकोरा स्टेडियम, टोहाना में संस्कार एवं नशा-मुक्ति अभियान के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट संदीप नेहरा जी एवम डॉ रोबिन रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि अनूप भरद्वाज जी, एडवोकेट नीरज, एस डी ओ रामेश्वर दास जी और मनजीत कोच जी की उपस्थिति में प्रतियोगिता का संचालन किया गया। उनकी देखरेख में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।प्रतियोगिता में प्रथम गुरमीत द्वितीय समीर एवं तृतीय स्थान मित्रेश को (3100 रुपए, 2100 रुपए,1100 रुपए) और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री प्रवीण,, जिला संयोजक अंकित भलोटिया, अनु भरद्वाज, दीपक रोहिल्ला, अंश, अनिल कृष्ण भूटानी, जोगिंदर , अंकुश , शुभम बत्रा सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
