भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। आशा सहयोगिनियों की मासिक बैठक डिप्टी कंट्रोलर डॉ शीशराम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।बैठक में नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सरिता, लेखा सहायक कमल पारीक, एलएचवी सरस्वती कंप्यूटर ऑपरेटर महिपाल, सुनीता एवं समस्त एएनएम उपस्थित रहीं। बैठक में जेएससके लाडो योजना, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग व संपूर्ण टीकाकरण की प्रगति पर चर्चा करते हुए आगामी माह हेतु लक्ष्यों को स्पष्ट किया गया। साथ ही योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने तथा लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए गए।
