उदयपुरवाटी सहायक अभियंता महरिया को ज्ञापन के माध्यम से कराया अवगत
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी l
कस्बे के पास सीकर रोड पर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमीक संघ के बैनर तले श्रमीक समस्याओं पर सहायक अभियंता मनफूल सिंह महरिया को प्रबंधक निदेशक के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया l ज्ञापन में लिखा गया है कि बहुत लंबें समय से कर्मचारियों का इंसेंटिव भुगतान नहीं किया गया जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है l ज्ञापन में बताया गया कि अगर श्रमीक समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं होता है तों मजबूर होकर आंदोलन कि और अग्रसर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन कि होगीl बार बार समय समय पर कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इंसेंटिव का भुगतान किया जाए जिसकी आज तक किसी भी तरह कि कोई सुनवाई नहीं हुई l आगामी आदेश अनुसार धरना प्रदर्शन को मजबुर होना पड़ेगा ज्ञापन में मुख्य अध्यक्ष सीताराम सैनी, सचिव राम सिंह सैनी, सदस्य विनोद, कन्हैयालाल, सुदर्शन, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मोहन लाल, कैलाश चंद्र, अनिल शर्मा, बनवारी लाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहें।
