भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। संत लिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान के तत्वावधान में माली (सैनी) समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह नागौर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र मंगल भाटी लाडनूं द्वारा रचित राजस्थानी कविता संग्रह ‘ओळखांण’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रो. लाखाराम भाटी, प्रो. पवन सैनी, माली समाज डीडवाना अध्यक्ष रामगोपाल तूनवाल, प्रो. तगाराम सैनी, समाजसेवी कृपाराम गहलोत, कमल भाटी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों ने ‘ओळखांण’ पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह कृति राजस्थानी भाषा की जीवंतता, लोकसंस्कार और भावधारा को नई ऊँचाई देने वाली है। डॉ भाटी की अब तक विभिन्न विषयों पर 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
