-एसपी,डीईओ व माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को पांच दिनों में जांच कर आयोग को रिपोर्ट भेजने के दिये आदेश
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा नृत््टोहाना/भूना। भूना में प्राइवेट स्कूल में छात्राओं से मारपीट के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने एसपी, डीईओ और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लेटर जारी कर पांच दिन में जांच करवा कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। आयोग की सख्ती के बाद आज शिक्षा विभाग की जांचभूना कमेटी जांच के लिए पहुंची। मामले में विभाग की ओर से जांच की जा रही है। बता दें कि भूना ब्लॉक के गांव ढाणी सांचला- भोजराज स्थित नव ज्योति स्कूल में संचालक द्वारा छात्राओं को पीटने का मामला सामने आया था। छात्राओं से मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी । शिक्षा विभाग ने छात्राओं की डिटेल मांगी, तो जानकारी सामने आई है कि इस प्राइवेट इस प्राइवेट स्कूल की मान्यता दसवीं तक थी। मगर स्कूल संचालक 11वीं और 12वीं में छात्राओं को भी पढ़ा रहा था। विशेष बात यह है कि इन छात्राओं के दाखिले किसी दूसरे स्कूल में चल थे है। उस स्कूल में भी टीम जांच के लिए पहुंची। उस स्कूल के प्रबंधन से भी जानकारी लेकर पूछताछ की गई है। डीईओ संगीता बिश्नोई ने बताया कि मामले में जांच के लिए गठित टीम जांच कर रही है। महिला आयोग ने भी रिपोर्ट मांगी है। जांच करके रिपोर्ट भेजी जाएगी।
