भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। गांव अङुका के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा स्वीकृत दो कमरों का शिलान्यास किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सिंघाना पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, युवा भाजपा नेता सुनिल भङिया और सज्जन गोदारा रहे। इस दौरान विद्यालय प्रिंसिपल बंशीधर , होशियार सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। ग्रामीणों ने इस महत्ती आवश्यकता से संबंधित कार्य हेतु राजेश दहिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मदन शर्मा , यादवेन्द्र राठौड़, सत्यनारायण वर्मा, गुङदयाल , मदन मेघवाल, डॉ नरेन्द्र, आशु स्वामी, नंदलाल , प्रताप मेघवाल , कैलाश मेघवाल , सुरेश गुप्ता , रोहिताश स्वामी, लीलाधर गुर्जर, मनोज स्वामी, हनुमान स्वामी, राकेश गुर्जर, अनिल नायक, सुभाष मेघवाल, नौरंगलाल, सुरेश मेघवाल , संजय सिंह , सुरेश नायक, अमित स्वामी, पंकज स्वामी, हरफूल मेघवाल आदि उपस्थित रहे। राजेश दहिया ने आगे भी ऐसे ही विकास कार्य में तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
