भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग में दोबारा नियुक्त किए गए प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा ने शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हर सहाय यादव से मुलाकात की।बोहरा ने उन्हें दोबारा प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व और अध्यक्ष यादव का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनिल बोहरा ने प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव का सम्मान किया। बोहरा ने कहा कि वे संगठन द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे और प्रदेश में ओबीसी वर्ग के हितों के लिए कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
